BREAKING

Uncategorised

रायपुर यातायात पुलिस की अनोखी पहल: ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम चौपाल अभियान चलाकर ग्रामीणों को यातायात के नियमों के प्रति कर रहे जागरुक

रायपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्ग निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विगत 15 जून से रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम चौपाल लगाकर यातायात जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है, इस अभियान को और अधिक सफल बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षक जो रायपुर जिले की ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी हैं वे अपने गांव में ग्राम चौपाल लगाकर यातायात जन जागरूकता अभियान को सफल बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक को यातायात पुलिस रायपुर में पदस्थ आरक्षक मुकेश कुमार वर्मा के ग्राम ताराशिव के बजरंग चौक एवं ग्राम मोहरेंगा में यातायात सुरक्षा चौपाल का आयोजन यातायात पुलिस रायपुर के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा, नाबालिग को मोटरसाइकिल नहीं देना है, जिस व्यक्ति के पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है उसे वाहन नहीं चलाना है ,और व्यक्ति को अपने परिवार के बारे में सोच कर चलना है ।साथ ही साथ शराब पीकर तथा मोबाइल में बात करते हुए तेज गति से गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। इस अवसर पर सतीश कुमार ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रकाश डाला कि पुलिस का कार्य है, अपराध को रोकना आज सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक लोगों की जाने जा रही है। रायपुर जिले में विगत 5 माह में 198 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है, जो कि बहुत ज्यादा है। सड़क दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए वाहन चालक को हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए साथ ही साथ गति अवरोधक को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना चाहिए , सुरक्षित गति से जीवन को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना चाहिए। ध्यान देना चाहिए जिस घर में कमाने वाले का एक्सीडेंट हो जाए तो उस परिवार पर क्या गुजरती है, पुलिस 24 घंटे काम करती है कोरोना काल में भी पुलिस अपने कर्तव्यों को भलीभांति निभाई है । लापरवाही से ना चलाएं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन ना दें, बिना लाइसेंस धारक को अपना वाहन ना दे। यातायात नियमों का पालन करें ,धैर्य के साथ वाहन चलाएं, दुर्घटना से देर भली इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए वाहन का चालन करें।

यातायात आरक्षक मुकेश वर्मा को अपने बीच पाकर ग्राम वासीयों ने प्रसंता व्यक्त की यातायात पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा ,कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ताराशिव के सरपंच मनीष वर्मा ,पूर्व सरपंच मुकेश शर्मा, किशोर सिरमौर ,जितेंद्र वर्मा ,गोपाल नायक, रामचंद्र तिवारी ,राज वर्मा ,राघव वर्मा, मुकेश वर्मा, टापू वर्मा ,बलदाऊ प्रसाद वर्मा, बहोरन साहू ,तुला राम वर्मा, विमला वर्मा ,भोजा वर्मा ,सोनल वर्मा ,चंद्रकला वर्मा , निमेश्वरी वर्मा ,सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र वर्मा ने किया।

Related Posts