रायपुर। शुक्रवार 5 मार्च 2021 से राजधानी रायपुर के परसदा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार इस सीरीज का पहला मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबले का पहला मैच इंडिया वर्सेज बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला रविवार 21 मार्च को खेला जाएगा। इन मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू कर दी गई है। लीग मैचेस की टिकट दर 100 और 200 रखी गई है वही सेमीफाइनल में टिकट दर 500, 700, 1000, 1500 रुपये रखी गई है। देखे शेड्यूल…














