
//प्रेस विज्ञप्ति//
एक वर्षीय दूधमुंही जीवित बच्ची को पानी टंकी में डालकर हत्या करने वाली मृतिका की बड़ी मां राजेश्वरी साहू गिरफ्तार
दिनांक 21.04.20 को थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत टेमरी स्थित अपने ही मकान के पानी टंकी में दी थी हत्या की घटना को अंजाम।
आरोपिया रिश्ते में है मृतिका की सगी बड़ी मां।
आरोपिया मकान के छत में स्थित पानी टंकी में एक वर्षीय दूधमुंही गीतांजली साहू को डालकर की थी हत्या।
आरोपिया ने दूधमुंही बच्ची को जीवित ही सोते हुये स्थिति में डाल दिया था पानी की टंकी में एवं टंकी के ढक्कन को बंद कर उपर रख दिया था बड़ा सा लकड़ी का गुटका।
संतान प्राप्ति नहीं होने से द्वेष व जलन की भावना से क्षुब्ध होकर आरोपिया ने की थी दूधमुंही बच्ची की हत्या।
संतान प्राप्ति हेतु आरोपिया लगातार करा ही थी अपना ईलाज।
स्वयं की संतान नहीं होने से आरोपिया ने आत्मग्लानीवश अपने ही देवरानी की दूधमुंही बच्ची की कर डाली हत्या।
आरोपिया के विरूद्ध थाना माना कैम्प मंे अपराध क्रमांक 38/20 धारा 302 भादवि. के तहत् किया गया है मामला दर्ज।
विवरण – दिनांक 21.04.20 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना माना कैम्प पुलिस को थाना माना कैम्प क्षेत्रातंर्गत टेमरी रायपुर निवासी मनोज साहू की एक वर्षीय पुत्री गीतांजली साहूू की मेकाहारा अस्पताल में फौत होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना माना कैम्प की टीम द्वारा मृतिका के परिजनों का कथन लिया गया जिसमें मृतिका की मां नीलम साहू ने बताया कि वह दिनांक 21.04.20 को सुबह अपनी एक वर्षीय पुत्री गीतांजली साहूू को दूध पिलाकर रूम में सुलाई थी। कुछ समय पश्चात मृतिका को रूम में नही पाये जाने से घर के सभी परिजन खोजबीन कर रहे थे, खोजबीन के दौरान घर के छत में स्थापित प्लास्टिक की पानी टंकी जिसका ढक्कन बंद एवं उसके उपर एक लकडी का बडा गुटका रखा हुआ को खोलकर देखने पर मृतिका गीतांजली साहू को पानी टंकी अंदर पाये जाने से जीवित होने की उम्मीद पर परिजन इलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर द्वारा बच्ची को मृत होना बताया गया। मर्ग जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गीतांजली साहू की हत्या करने की नियत से पानी से भरी हुई टंकी में डालकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 38/20 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख द्वारा एक वर्षीय दूधमुही बच्ची की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लिया जाकर श्री तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री अभिषेक माहेश्वरी नगर पुलिस अधीक्षक उरला, श्री एल.सी. मोहले नगर पुलिस अधीक्षक माना, सुश्री कल्पना वर्मा उप पुलिस अधीक्षक एवं श्री दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी माना कैम्प को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना माना कैम्प की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा हत्या के सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच प्रारंभ किया जाकर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मृतिका के परिजनों से मृतिका के संबंध में पृथक – पृथक विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी हत्या व मृतिका के परिजनों के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका के बड़े पापा अनुज साहू तथा बड़ी मां राजेश्वरी साहू का कोई संतान नहीं है, दोनों संतान प्राप्ति हेतु डाॅक्टरी ईलाज एवं झाड़ फूंक भी करा रहे थे, परंतु आज तक उनको संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी एवं दिनांक घटना को भी घर में मृतिका की मां के अलावा अनुज साहू एवं राजेश्वरी साहू उपस्थित थे। जिस पर टीम का शक अनुज साहू एवं राजेश्वरी साहू के उपर और गहरा हो गया। टीम द्वारा मृतिका के बड़े पापा अनुज साहू एवं बड़ी मां राजेश्वरी साहू से पुनः घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करना प्रारंभ किया गया। पूछताछ के दौरान राजेश्वरी साहू बार – बार अपना बयान बदलकर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रही थी कि टीम द्वारा कड़ाई से राजेश्वरी साहू से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सकी और अंततः राजेश्वरी साहू द्वारा एक वर्षीय दूधमुही बच्ची गीतांजली साहू को पानी की टंकी में डालकर हत्या करना स्वीकार किया गया। पूछताछ मंे आरोपिया राजेश्वरी साहू ने बताया कि आज से 03 वर्ष पूर्व उसका विवाह अनुज साहू से तथा मृतिका की मां नीलम साहू का विवाह मनोज साहू से एक साथ संपन्न हुआ था। कुछ दिनांे बाद नीलम साहू ने गीतांजली को जन्म दिया तथा वह धीरे -धीरे बड़ी भी हो रही थी परंतु आरोपिया का कोई संतान नहीं था। आरोपिया संतान प्राप्ति हेतु लगातार हर तरह का ईलाज करा रही थी फिर भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हुई थी जिससे आरोपिया राजेश्वरी साहू मृतिका गीतांजली साहू के प्रति अपने मन में द्वेष व जलन की भावना रखती थी। इसी द्वेष व जलन की भावना से क्षुब्ध होकर आरोपिया ने दूधमुही बच्ची गीतांजली साहू की हत्या करने की ठान ली। दिनांक घटना को आरोपिया नहाने का बहाना कर बाथरूम में प्रवेश की तथा मृतिका की मां नीलम साहू भी अपनी पुत्री को कमरे में सुला कर दूसरे बाथरूम में नहाने हेतु गयी इसी दौरान आरोपिया राजेश्वरी साहू दूधमुही गीतांजली साहू को उठाकर घर के उपर छत में ले गयी तथा सोते हुये स्थिति में जीवित ही उसे पानी टंकी में डालकर ढ़क्कन बंद कर दी तथा ढक्कन के उपर लकड़ी बड़ा गुटका रख दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार – राजेश्वरी साहू पति अनुज साहू निवासी टेमरी माना कैम्प रायपुर।









