प्रेस विज्ञप्ति
^ फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर करता था साम्प्रदायिक टिप्पणी।
^ आरोपी है I.T. इंजीनियरिंग का छात्र, जो वर्ष 2009 से कर रहा है पढ़ाई परन्तु अभी तक नही हुआ है पास आउट।
^वर्ष 2012 से फेसबुक में फर्जी I .D. बनाकर साम्प्रदायिक मुद्दों पर कर रहा था टिप्पणी।
^ महिलाओं के नाम पर बनाता था फेसबुक में फर्जी I .D. व प्रोफाइल में पाकिस्तानी लड़कियों के फोटो का करता था उपयोग।
^ आरोपी के फेसबुक एकाउंट में है 4000 से अधिक दोस्त व 10,000 से अधिक फालोवर्स।
^ आरोपी फेसबुक प्रोफाइल में लिखता था स्वयं को IMF, WHO, WTO जैसे संगठन का सदस्य।
^ आरोपी फेसबुक प्रोफाइल में स्वयं को बड़ी बड़ी विश्व व्यापी संगठन का भी बताता था सदस्य।
^ आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में धारा 153A, 295A I.P.C. व 67C I.T. ACT के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
^ आरोपी के फेसबुक की अन्य फ़र्ज़ी एकाउंट की भी , की जा रही है विस्तृत जांच।
विवरण – थाना कबीर नगर पुलिस को अज्ञात आरोपी द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आरिफ शेख द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना कबीर नगर व साइबर सेल की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना कबीर नगर व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी को चिन्हित किया गया एवम कबीर नगर निवासी आरोपी रवि पुजार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- रवि पुजार पिता जगदीश राम उम्र 31 साल निवासी MIG 68 फेस 1 कबीर नगर रायपुर।









