रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन के ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के लिए दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को 10.00 बजे से 07 दिसम्बर, 2025 को 22.00 बजे तक 36 घंटे का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां
1) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
2) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
3) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
4) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
6) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर- कोरबा- पैसेंजर रद्द रहेगी।
7) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
8) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
9) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
10) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
1) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त हो जायेगी
बिलासपुर –गोदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
2) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त हो जायेगी।
बिलासपुर –गोदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
















