BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस ने घरेलू हिंसा एवं महिला सम्बंधी अपराध के निराकरण के लिए “चुप्पी तोड़” मुहिम की शुरुआत की

//प्रेस विज्ञप्ति//

लाॅकडाउन की अवधि में घरेलू हिंसा एवं महिला संबंधी अपराध के निराकरण हेतु रायपुर पुलिस द्वारा ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ मुहिम का किया गया शुभारंभ

 महिलाओं पर घटित घरेलू हिंसा की रोकथाम/निराकरण के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा की गई इस मुहिम की शुरूवात।

 आज दिनांक 29.04.20 को रायपुर पुलिस के फेसबुक पेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घरेलू हिंसा से बचाव/रोकथाम के संबंध में दी गई है विस्तृत जानकारी।

 मुहिम को दिया गया है ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ नाम।

 इस हेतु 04 अलग – अलग टीमों का किया गया है गठन।

 लाॅकडाउन की इस अवधि में पीड़ित महिलाओं का थाना आकर शिकायत न कर पाने की स्थिति में टीम द्वारा पीड़ित महिलाओं से दूरभाष में संपर्क कर किया जाएगा उनके समस्याओं का निराकरण।

 वर्ष 2018 – 2020 तक कुल 1500 शिकायते रायपुर पुलिस को हुई है प्राप्त।

 प्राप्त शिकायतों के पीड़ितों से संपर्क कर किया जाएगा उनके समस्याओं का समाधान।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. रायपुर को इस मुहिम का किया गया है पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त।

 घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला इन नम्बरों 0771-4247110, 94791-90167 एवं 94791-91250 में फोन कर अपनी शिकायतें करा सकते है दर्ज।

विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ एच शेख द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम करने, महिलाओं पर घटित अपराधों का निराकरण करने एवं उनकी परिस्थितियों से रूबरू होने के साथ ही उनके पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने हेतु ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ नामक मुहिम का शुभारंभ किया गया। जिसके संबंध में आज दिनांक 29.04.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस के फेसबुक पेज में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी परिस्थितियों से रूबरू होने के साथ ही उनके पारिवारिक समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस हेतु 04 अलग – अलग टीमों का गठन किया गया है। इस मुहिम के अंतर्गत यदि पारिवारिक अत्याचार व घरेलू हिंसा हो रहे है तो उन्हें त्वरित सहायता प्रदान किया जाएगा एवं गंभीर परिस्थिति में पुलिस टीम स्वयं घटना स्थल जाकर समस्या का निराकरण करेंगे एवं अपराध घटित होने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शिकायत दर्ज करने हेतु 11 बिन्दुओं का प्रोफार्मा तैयार किया गया है जिसके तहत् पीड़ित महिला से बातचीत की जाएगी, यदि महिला का मोबाईल नंबर बंद आया तो पुनः उनसे संपर्क किया जाएगा। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला इन नम्बरों 0771-4247110, 94791-90167 में फोन एवं 94791-91250 में वाट्स एप कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते है।

Related Posts