BREAKING

Uncategorised

रायपुर पुलिस ने अनेक प्रकार की वस्तुएं बिक्री करने के बहाने भीख मांगने वाले 10 बच्चों और 07 महिलाओं को सखी सेंटर भेजा

रायपुर। दिनांक 16.07.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की टीम द्वारा रायपुर के विभिन्न चौक – चैराहों में बाहरी लोग जो भीख मांगते है तथा अनेक प्रकार की वस्तुएं बिक्री करने के बहाने भीख मांगते है ऐसे लोगों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान कुछ लोग संदिग्ध पाए गए जो बाहर के राज्यों से आए है एवं उनके द्वारा संबंधित थानों में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। जो अपने छोटे बच्चों को लेकर सघन चैक – चैराहों में वस्तुएं बिक्री करने के बहाने स्वयं तथा अपने छोटे बच्चों से भीख मंगवा रहे थे। जिससे सड़क दुघर्टना एवं कोई अन्य बड़ी घटना घटित होने की आशंका बना हुई थी। जिसे ध्यान में रखते हुये रायपुर पुलिस एवं सामाजिक संगठन की टीम द्वारा 07 महिला एवं 10 बच्चों को सखी सेंटर रायपुर भेजा गया।

Related Posts