*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा* ।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
8. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
9. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत नागभीड़ एवं राजनांदगांव रेलव स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत नागभीड़ रेलवे स्टेशन में 22174/22173 जबलपुर-चान्दा फोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा दिनांक 15 अगस्त, 2023 से प्रदान की जा रही है एवं राजनांदगांव रेलव स्टेशन में 17005 /17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा दिनांक 18 अगस्त, 2023 से प्रदान की जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया गया है।
दिनांक 15 अगस्त, 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर-चान्दा फोर्ट एक्सप्रेस का “नागभीड़” रेलवे स्टेशन में 11.46 बजे पहुचकर 11.48 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 15 अगस्त, 2023 को चान्दा फोर्ट से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22173 चान्दा फोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस का “नागभीड़” रेलवे स्टेशन में 16.19 बजे पहुचकर 16.21 बजे रवाना होगी ।
दिनांक 18 अगस्त, 2023 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का “राजनांदगांव” रेलवे स्टेशन में 11.12 बजे पहुचकर 11.14 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 20 अगस्त, 2023 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का “राजनांदगांव” रेलवे स्टेशन में 07.56 बजे पहुचकर 07.58 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…















