BREAKING

Uncategorised

रायपुर जीआरपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 03 प्रकरणों में 03 आरोपी से 90 पाउच देशी, 8 नग अंग्रेजी शराब और 12 किलो गांजा जप्त

रायपुर। पुलिस अधीक्षक रेल जेआर ठाकुर के निर्देश पर और रायपुर जीआरपी निरीक्षक आरके बोरझा के नेतृत्व में आज रायपुर जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब और गांजा के विरूद्ध तीन अलग अलग कार्यवाही की है।जी.आर.पी थाना रायपुर के अपराध क्रमांक 27/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी नाम – करण बाग पिता छवि लालबाग उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गा नगर थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से 40 पाउच देसी मंदिरा एवं 8 नग अंग्रेजी शराब आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म ए1 में आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब को जप्त किया गया आरोपी द्वारा उड़ीसा से शराब लाना बताया गया।

जी.आर.पी थाना रायपुर के अपराध क्रमांक 28/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी नाम – पुरुषोत्तम मिश्रा पिता ब्रह्मानंद मिश्रा उम्र 58 वर्ष चुना भट्टी जिला रायपुर के कब्जे से 50 पाउच 10 लीटर देसी मंदिरा शराब आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म ए1 में आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा उड़ीसा से शराब लाना बताया गया।

जीआरपी थाना रायपुर के अपराध क्रमांक 29/2021 धारा 20b ndps act आरोपी- देवेन्द्रे बेहरा पिता श्री घनश्याम बेहरा उम्र 40 वर्ष साकिन बाउसोनी मंदिर के पास थाना भाऊ सोनी जिला बोउध उड़ीसा के कब्जे से लगभग 12 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ को जप्त कर जीआरपी एवं आरपीएफ सीआईबी द्वारा कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म 2/3 में आरोपी के मौके पर गिरफ्तार कर गांजा मादक पदार्थ जप्त किया गया। आरोपी द्वारा गांजा उड़ीसा से लाना बताया गया।

Related Posts