रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा दिनांक 17.09.21 को शहर के व्यस्तम एवं भीड़ – भाड़ वाले स्थानों एवं क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुपम नगर चौक , लोधीपारा चौक , बस स्टैण्ड, जयस्तंभचौक, फूल चौक,आमापारा तिराहा, rkc तिराहा ,लाखेनगर चैक, पुरानी बस्ती , धरना स्थल एवं कालीबाड़ी चौक का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही उक्त स्थानों व क्षेत्रों के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारियां लेकर यातायात पुलिस व थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

वयस्तत्म समय में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए भ्रमण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरपूँजे, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर भी उपस्थित थे।












