BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायगढ़ के जामगांव स्टेशन में दो मालगाड़ी की हुई भिड़ंत: 18 बैगन हुई बेपटरी, दो ट्रेन रद्द, कई ट्रेन रास्ते मे ही हुई समाप्त तो कई के बदले गए रुट

एक ही पटरी पर दो मालगाड़ी आने की वजह से यह हादसा हुआ है, कोयले से लोड एक मालगाड़ी खड़ी थी रेलवे पटरी पर खड़ी थी, तभी पीछे से उसी ट्रैक पर सरिया लोड एक और दूसरी माल गाड़ी आ गई और हादसा हुआ…

बिलासपुर/रायपुर। आज लगभग शाम 04.15 बजे मंडल के जामगाँव स्टेशन में दो मालगाड़ियों के पीछे से टकराने की घटना हुई है। इस घटना में लगभग 18 वैगन बेपटरी हुई है | अप व डाउन दोनों लाइन प्रभावित है। सूचना मिलते ही राहत कार्य हेतु ब्रजराजनगर, रायगढ़ तथा बिलासपुर से राहत गाडियाँ के साथ संबन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर हो गए हैं | इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1) गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी |
2) गाड़ी संख्या 08735 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल कल दिनांक 29 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त होने वाली गाडियाँ–
1 गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल आज झारसुगुड़ा रोड़ स्टेशन में समाप्त होगी |
2 गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल आज किरोड़ीमल स्टेशन में समाप्त होगी |
3 गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी आज रायपुर डिवीजन के बिल्हा में समाप्त होगी |

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ –
1 आज गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
2 आज गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली मार्ग से रवाना होगी |
3 आज गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
4 आज गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
5 आज गाड़ी संख्या 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
6 आज गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के जामगांव (JMG) रेलवे स्टेशन के पास रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां दो मालगाड़ी आमने सामने टकराने से इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल रेलवे पुलिस व रेलवे प्रबंधन के मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ही पटरी पर दो मालगाड़ी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। कोयले से लोड एक मालगाड़ी खड़ी थी रेलवे पटरी पर खड़ी थी, तभी पीछे से उसी ट्रैक पर सरिया लोड एक और दूसरी माल गाड़ी आ गई और हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी दुर्घटना के कारणों का जायजा लेने घटनास्थल पहुंच गए है।

Related Posts