BREAKING

घर-परिवार

‘रामायण’ में निषाद राज बने चंद्रकांत पांड्या का निधन, कई फिल्मों में भी कर चुके है काम, सीरियल के कलाकारों ने जताया शोक

मुंबई (ए)। ‘रामायण’ में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पांड्या का निधन हो गया है। वह 72 साल के थे। चंद्रकांत पांड्या ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। सीरियल में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण फेम अभिनेता सुनील लहरी ने भी एक पोस्ट शेयर कर शोक जताया।

कलाकारों का पोस्ट

दीपिका चिखलिया ने चंद्रकांत पांड्या के निधन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, ‘#RIP चंद्रकांत पांड्या, “रामायण” के निषाद राज।‘

अरुण गोविल ने लिखा, ‘धारावाहिक “रामायण” में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।‘

सुनील लहरी ने लिखा, ‘रामायण के एक और कलाकार निषाद राज का अभिनय वाले कलाकार चंद्रकांत जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।‘

फिल्मों में भी किया काम

‘रामायण’ में चंद्रकांत ने भगवान राम के बचपन के दोस्त की भूमिका निभाई थी। शो के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘प्यार हो गया’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। वह कुछ गुजराती फिल्मों में भी दिखाई दिए।

Related Posts