भिलाई। निकाय चुनाव के प्रचार के लिए अब महज दो दिन ही शेष बचे हुए है ऐसे में प्रत्याशियो द्वारा जनसम्पर्क अभियान और बैठकों का दौर तेज हो चुका है। भिलाई नगर निगम के वार्ड 7 राधिका नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सिंह ने अंतिम चरण में चुनावी
मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
आदित्य सिंह ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लेन के लिए युवाओं के साथ बैठक ली। राधिका नगर वार्ड 07 के प्रत्यशी आदित्य सिंह लगातार डोर टू डोर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ कैम्पेन कर रहे है।

महिला जनसम्पर्क ग्रुप का नेतृत्व आदित्य सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी भी कर रही है और जितना आदित्य सिंह जीत के लिए मेहनत कर रहे है उतना ही उनकी धर्मपत्नी भी कर रही है।


गुरुवार को आदित्य सिंह ने युवा साथियो की बैठकर लेकर उन्हें इसमें मतपत्र पर्ची वितरण, घरों से मतदाताओं को बूथ तक पहुंने के लिए प्रेरित करने व उनकी व उनकी पार्टी की नीतियों व कि अन्य चुनावी मुद्दों को हर मतदाताओं तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद डोर-टू-डोर पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क किया।















