भिलाई। दुर्ग ज़िला एनएसयूआई के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने आज नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर भिलाई के वार्ड-7 फ़रीद नगर,राधिका नगर क्षेत्र में भी सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोले जाने की माँग की है। आदित्य सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई ज़िलों में सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल संचालन करने के निर्देश दिए है। जिससे की कई ऐसे परिवार जो कि अपने बच्चों को बेहतर अंग्रेज़ी माध्यम की शिक्षा देने से वंचित रह जाते है उन सभी परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है,इसी तरह हमारे भिलाई में भी विधायक देवेंद्र यादव के अथक प्रयास से भिलाई नगर में दो सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम का संचालन हो रहा है जहाँ पूरे भिलाई ने अनेको छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला है और वहाँ अत्यधिक संख्या में दाख़िले हो रहे है।
भिलाई के पटरीपार क्षेत्र में अभी एक भी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल सरकारी ना होने ने वहाँ के लोग भी अपने बच्चों के दाख़िले को लेकर टाउनशिप और ख़ुर्शीपार में अपने बच्चों का आवेदन कर रहें है ऐसे समय में यदि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-7 फ़रीद नगर,राधिका नगर में यदि अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल सरकार द्वारा खोला जाता है तो पूरे वार्डवाशियो सहित समस्त क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ज्ञापन सौपने वालों में ज़िलाध्यक्ष आदित्य सिंह,प्रदेश सचिव फ़राज़ अहमद, शरद मिश्रा, शमीम खान, जे.संजीव, अमोल जोशी, नवदीप सिंग, पलाश लिमेश, संदीप साव, आसिफ़ खान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।














