BREAKING

फीचर्डविविध

रात को अकेले घूम रही थी लड़की, पुलिस ने पकड़ा तो थाना प्रभारी ने प्रेमी से करा दी शादी, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरनगर (ए)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस के प्रयास से आखिरकार प्रेमी युगल के बीच परवान चढ़े प्यार को परिजनों की नाराजगी के बावजूद मंजिल मिल ही गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के समक्ष दोनों की शादी करा दी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना-क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा निवासी युवती व बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी युवक के परिवार पंजाब में भट्टे पर एक साथ कार्य करते थे। कार्य करते समय युवक-युवती की आंख लड़ गई और एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। लेकिन जैसे ही इस दीवानगी की भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवती के साथ मारपीट की और उसे अपने साथ गांव ले आए। उसके बाद भी युवती प्रेमी संग ही विवाह करने की जिद पर अड़ी रही तो परिजनों ने युवती के बाहर निकलने पर बंदिश लगा दी।

परिजनों के सोते हुए, मौका देखकर रात्रि में युवती प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल गई। बिरालसी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात्रि में अकेली लड़की को सड़क पर घूमते देख उसे चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल के पास ले गए। युवती ने चौकी इंचार्ज को युवक से चले प्रेम-प्रसंग से लेकर परिजनों के बर्ताव से तंग आकर घर छोड़ने तक का पूरा किस्सा सुनाया और बालिग बताते हुए दोनों की शादी कराने की गुहार लगाई।

चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान कंवरपाल को बुलाकर पूरा मामला बताया और दोनों के परिजनों को चौकी पर बुलवाया। प्रेमी युगल, परिजनों के सामने शादी की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने सजातीय व बालिग होने के कारण परिजनों को दोनों की शादी करने की सलाह दी। दोनों के परिजनों की सहमति के बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में चौकी पर स्थित मंदिर के सामने, ईश्वर को साक्षी मानते हुए दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनायी। इस मौके पर उपस्थित चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल, ग्राम प्रधान कंवरपल व अन्य ग्रामीणों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

Related Posts