BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात्रि गस्त में जवानों की सजगता से प्रार्थी को चोरी का पता लगने से पहले ही पकड़े गए 04 चोर, SSP ने जवानों को दिया नगद ईनाम व प्रशस्ति पत्र

रायपुर। दिनाक 24/02/2022 को रात्रि गस्त ड्यूटी के दौरान रात्रि करीबन 3.30 बजे मिले 4 नाबालिग लड़को की गतिविधी संदिग्ध लगने से पूछताच करने पर सरोरा थाना उरला का होना बताया जिन्हे चेक करने पर लड़को के पास में धारदार चाकू एवम मिले बैग में जेवरात मिलने से पूछताछ करने पर थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंडेकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने मैन रोड पर स्थित कृष्णा ज्वैलर्स का आरी से ताला काटकर ज्वेलरी दुकान का समान चोरी करना बताया।

चारो अपचारी बालको को एवम उनके पास मिले समान को थाना विधानसभा पुलिस के सुपुर्द किया गया। रायपुर पुलिस के द्वारा सजगतापूर्वक ड्यूटी करने से बड़ी चोरी की वारदात टली, घटना दिनाक़ को ड्यूटी में तैनात स्टाफ को रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा बुलवाकर नगद टीम के सदस्य उप निरीक्षक जहीर अहमद निजामी ,आरक्षक 2118 मोहनीश बघेल,आरक्षक 764 यशवंत वर्मा सभी स्टाफ थाना खरोरा जिला रायपुर को ईनाम और प्रशस्ती पत्र दिया गया।

Related Posts