भिलाई। आज सर्वसम्मति से राज मिस्त्री जन कल्याण समिति दुर्ग ने यह तय किया गया कि प्रत्येक माह 5 तारीख को कार्य बंद रहेगा समिति के आदेशानुसार आज की बैठक में ठेकेदार मिस्त्री से संबंधित कई और प्रमुख चर्चाएं हुई जिसमें ठेकेदार और मिस्त्री के और अन्य लाभ कैसे उनको मिल सकते हैं उन पर प्रमुख चर्चा की गई।
सभी सम्मानित पदाधिकारी दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष शोभित राम साहू, महामंत्री भारत यादव, कोषाध्यक्ष बाबूलाल साहू सचिव संजय साहू, सलाहकार शत्रुघ्न पटेल, कीर्तन साहू, संगठन मंत्री राजू सिन्हा, मीडिया प्रभारी राजू साहू उजाला, सचिव संजय साहू, संगठन मंत्री मुकेश यादव, सलाहकार गोवर्धन साहू, मृत्युंजय भगत आदि उपस्थित थे।














