BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य स्तरीय दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता सम्पन्न, सफल आयोजन के लिए प्रभुनाथ बैठा को किया गया सम्मानित

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता तारीख 26 मार्च एवं 27 मार्च दिन शनिवार एवं रविवार गणेश उत्सव समिति न्यू बरगद चबूतरा बर्फ फैक्ट्री के सामने शंकर नगर, छावनी, भिलाई में सम्पन्न हुआ।

माँ जगत जननी की असीम कृपा से एवं ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय जस गायन एवं झाँकी प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था।

रामायण शुक्ला मुख्य सलाहकार एवं समीक्षक, जिला कांग्रेस भिलाई जिला सचिव, हैदर अली मुख्य सलाहकार सहयोगी साथी अशरफ अली शुभम यादव, तरुण ठाकुर, देवेंद्र साहू, हरीश साहू, विकास वर्मा, संदीप साहू, सागर सोनवानी, संजय शर्मा, दुष्यंत निर्मलकर, सूर्या साहू, प्रवीण सहारे की सहायता से कार्यक्रम रखा गया।

जिसमे आप समस्त प्रतिभागी मण्डली, श्रद्धालु एवं अतिथि गण शामिल हुए। प्रभुनाथ बैठा, छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद अध्यक्ष, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आपको हम सभी समिति वालों को तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Related Posts