रायपुर। सेवानिवृत्त आईपीएस डीएम अवस्थी को सेवानिवृत्त होते ही सरकार ने पीएचक्यू में ओएसडी नियुक्त किया है. यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है।
गृह विभाग के सचिव बसवराजू एस की ओर से 31 मार्च को जारी आदेश में डीएम अवस्थी को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रिक्त असंवर्गीय पद संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है।
ज्ञात हो कि 1986 बैच के आईपीएस अवस्थी तीन साल डीजीपी रहे. 31 मार्च को वे सेवानिवृत्त हुए और उसी दिन उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ईओडब्ल्यू, एसीबी में ही पोस्टिंग की जाएगी। देखे आदेश…










