बालोद। अपने एक दिवसीय बालोद प्रवास पर पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने थाना गुण्डरदेही का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी एवम स्टाफ को बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध से बचाव के उपाय सुझाये, कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन व निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बाल मित्र कक्ष का अवलोकन कर, वहाँ की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली व बच्चो के सर्वोत्तम हित में कार्य करने के निर्देश दिए , इस अवसर पर डी एस पी श्री पाटले बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र साहू, थाना प्रभारी रोहित मालेकर व थाना स्टाफ उपस्थित थे।






