BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यस्तरीय डिफेंडो प्रतियोगिता 05 फरवरी को खुर्सीपार में, 200 प्रतिभागी होंगे शामिल

भिलाई। मार्शलआर्ट खेल में आत्म सुरक्षा की कला को सम्पूर्ण रूप से विकसित करने हेतु भारतीय डिफेंडो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त डिफेंडो खेल का द्वितीय राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन डिफेंडो एसोसिएशन जिला दुर्ग के द्वारा दिनाँक रविवार 05 फरवरी 2023 को श्रीराम चौक ख़ुर्शीपार जोन 2 में प्रातः 8बजे आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में दुर्ग जिले के ग्रामीण- शहरी, राजनांदगांव, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, गरियाबंद जिलो से करीब 200 खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर, जी. सुरेश बाबे, इंद्रजीत सिंह (छोटू) होंगे। अध्यक्षता जयप्रकाश गाउंडर करेंगे। सचिव के. मोहनराज, सहसचिव धीरेन्द्र मिश्रा, दुर्ग सचिव वीपी सिंह भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी सहसचिव धीरेंद्र मिश्रा ने दी।

Related Posts