भिलाई। मार्शल आर्ट खेल में डिफेंस की उच्चतम स्टाइल से परिपूर्ण खेल डिफेंडो खेल का आयोजन भिलाई शहर जिला – दुर्ग में दिनाँक 8 से 9 अकटुबर को किया गया। दिनाँक 08/10/2022 को राष्ट्रीय डिफेंडो खेल का प्रशिक्षण भारतीय डिफेंडो एलाइंस एसोसिएशन के द्वारा दिया गया। जिसमें भाग लेने के लिए तमिलनाडु , कर्नाटक , पांडिचेरी, आंध्रप्रदेश से तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर , राजनांदगांव , दुर्ग , भिलाई , अभनपुर छेत्रो से प्रशिक्षक आए , जिन्हें डिफेंस खेल की बारीकियों को नईदिल्ली से आये हुवे डिफेंडो खेल के महासचिव मिथुन यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
09/10/2022 को एक दिवसीय राज्यस्तरीय डिफेंडो खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ डिफेंडो एलाइंस एसोसिएशन के द्वारा एसएनजी विद्या भवन मैं किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धीरेंद्र मिश्रा छाया पार्षद सेक्टर वन एवं प्रिंसिपल रेखा राय मैडम, एसएनजी विद्या भवन मौजूद रहे इस नेशनल प्रशिक्षण शिविर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को कराने जी सुरेश बाबे, इंद्रजीत सिंह समाजसेवी, टी यू सुनील, वाइस प्रेसिडेंट ऑर्गेनाइजेशन विनय पीतांबरन एजुकेशन एवं एसएनजी विद्या भवन का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ डिफेंडो खेल के महासचिव जयप्रकाश , कार्यकरणी अध्यक्ष उमेश कुमार साहू , संयुक्त सचिव रविंदर प्रजापति , सहसचिव के मोहनराज , सहकोषाध्यक्ष शशांक दुर्ग , जिला सचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह , अनुज भारद्वाज जिला मीडिया प्रभारी का योगदान रहा।















