BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यसभा सांसद गंभीर रूप से हुई चोटिल, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ईलाज के लिए सेक्टर-9 से ले जाया जा रहा है रायपुर

भिलाई। गुरुवार की सुबह घर पर ही दुर्घटनावश घायल राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर ले जाया जा रहा है।

सांसद सरोज पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल थी, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है। दुर्ग के मैत्री नगर निवासी सरोज पांडेय आज अपने घर में पांव फिसलने से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Posts