BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यसभा सांसद और विधायक ने श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान कार्यक्रम में श्रीजी मुनि का लिया आशीर्वाद

 

दुर्ग। पद्मनाभपुर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि सुयश सागर महाराज ससंघ एवं विधानाचार्य अरुण, संजीव एवं अंकित के सानिध्य में बाकलीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का कार्यक्रम जारी है।आज सुबह 7 से 12 बजे तक विधान कार्यक्रम किया गया, 9 से 10 बजे तक श्री महाराज का मंगल प्रवचन व शाम 7 से 8 बजे तक आरती की जाएगी। आज दिनांक 1 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 1:00 बजे तक हवन होगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा इस कार्यक्रम में आप सपरिवार अवश्य पधारे मुनिगण के सानिध्य में पूजन पाठ तथा अमृतवाणी श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं हमें अनुग्रहित करें। मुनिश्री सुयस सागर महाराज का प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महाराज मुनि सुयस सागर द्वारा आशीष लिया। कार्यक्रम का सौभाग्य बाकलीवाल परिवार सहित सकल जैन समाज को प्राप्त हुआ। रिद्धि मंडल विधान आयोजित किया गया। शुक्रवार को राज्यसभा संसद सरोज पांडेय, विधायक अरुण वोरा एवं जनप्रतिनीधियो ने भी आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में राज्य सभा सासंद  सरोज पांडेय, विधायक अरुण वोरा, संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोविया,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, गायत्री साहू,शेखर चंद्राकार, मनदीप सिंह भाटिया,नरेश तेजवानी, श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज,अजीत वैध,कमल देवांगन ने भी मुनि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सीताराम बाकलीवाल, धीरज बाकलीवाल, स्वेता बाकलीवाल,सुभाष बाकलीवाल,राकेश जैन,नवीन जैन,लालचंद गोहरा,विनोद पाटनी,राहुल जैन,अनिल जैन,अमोल जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज मौजूद रहे।

Related Posts