रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज यहां 01 अक्टूबर से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस अभियान में रायपुर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रायपुर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के स्वच्छता पखवाड़ा में हुए शामिल, विद्यार्थियों के साथ किया श्रमदान..@GovernorCG @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @PMOIndia @RaipurDistrict @RaipurPoliceCG @CG_Police pic.twitter.com/dwluwgy6iZ
— Sarnath Express News (@SarnathNews) October 1, 2023
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। श्री राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री जी की अपील का पूरे देश में प्रभावी असर हुआ है और लोग स्वस्फूर्त होकर हर वर्ष स्वच्छता अभियान में शामिल होते हैं।















