रायपुर। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

LIVE: मंत्रीगणों का शपथ ग्रहण समारोह, राजभवन,रायपुर https://t.co/HJzaOnYWrG
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 22, 2023















