BREAKING

Uncategorised

राज्यपाल ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित किया

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी तथा अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद् के कोषाध्यक्ष श्री रमेश मोदी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी राज्यपाल से निधि प्राप्त कर अभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के प्रांत प्रमुख बृजलाल गोयल, राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह प्रमुख घनश्याम चौधरी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र दुबे उपस्थित थे।

Related Posts