BREAKING

Uncategorised

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई, भीड़ से बचने और घर पर ही होली मनाने की अपील की

रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार हमें अपने भीतर अहंकार, बुराईयों को दूर करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग के इस त्यौहार के दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को सेनिटाइज करते रहें। यथा संभव घर में होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।

Related Posts