BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल और डीजीपी ने आईपीएस त्रिलोक बंसल को लगाया प्रमोशन बैच…

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने राज्यपाल के परिसहाय त्रिलोक बंसल की पदोन्नति होने पर उन्हें प्रमोशन बैच लगाया। राज्यपाल और अवस्थी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि त्रिलोक बंसल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इन्हें एएसपी बनाया गया है जो कि राजभवन में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके पूर्व यह दुर्ग व रायपुर में सीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

Related Posts