राज्यपाल से स्वामी राधे कृष्ण एकेडमिक सोसायटी के प्रतिनिधिमण्डल की भेंट,राज्यपाल को गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
राज्यपाल से स्वामी राधे कृष्ण एकेडमिक सोसायटी के प्रतिनिधिमण्डल की भेंट

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान के नेतृत्व में स्वामी राधे कृष्ण एकेडमिक सोसायटी रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसी संस्था शुरू करना चाहते हैं, जिसमें उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सैनिक शिक्षा, खेल का प्रशिक्षण प्राप्त हो।
वे बच्चों को इसके साथ-साथ वोकेशनल ट्रेनिंग भी दिया जाएगा, जिससे उनका कौशल विकास होगा। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात बच्चे आत्मनिर्भर हो पाएंगे और उन्हें नौकरी खोजने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर मेजर प्रवीण सिंह, संतोष ओझा उपस्थित थे।
राज्यपाल को गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और राज्यपाल को गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर निरंजन सिंह खनुजा, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, तेजीन्दर सिंह होरा एवं मनजीत सिंह सलुजा उपस्थित थे।












