BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल अनुसुईया उइके से पर्वतारोही नैना धाकड़ ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में बस्तर की पर्वतारोही नैना धाकड़ ने मुलाकात किया। नैना धाकड़ ने राज्य में युवा पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण संस्था की स्थापना की आवश्यकता एवं राज्य में पर्वतारोहियों को खेल कोटे में आरक्षण के संबंध में चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। नैना धाकड़ ने बताया कि राज्य में युवा पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता हैए जहां सीट की संख्या भी सीमित होती है। जिसके लिए यहां के पर्वतारोहियों को अपना का काफी समय गंवाना पड़ता है।

इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से पर्वतारोहियों को खेल कोटे से आरक्षण देने की व्यवस्था कराने का भी निवेदन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संस्था की स्थापना से जहां युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे वहीं राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य के युवा पर्वतारोहियों के उत्थान के लिए हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने नैना धाकड़ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Posts