BREAKING

Uncategorised

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि बैसाखी का त्यौहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। यह त्यौहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परम्परा और संस्कृति का परिचायक है। सिख गुरू गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। उनका जीवन हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने सिक्ख समाज से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर सभी लोग घर में रहकर ही त्यौहार मनाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। साथ ही प्रार्थना करें कि जल्द ही देश और प्रदेश को इस संकट से मुक्ति दिलाए।

Related Posts