BREAKING

Uncategorised

राजेश कन्ट्रक्शन में हुये लाखों की नकबजनी का हुआ खुलासा, प्रकरण में डायरेक्टर का वाहन चालक आरोपी गिरफ्तार, 2,90,000/-₹ जप्त

रायपुर। प्रार्थी संदीप शुक्ला ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ब्राम्हणपारा रायपुर में रहता है तथा वर्ष 2016 से राजेश कन्ट्रक्शन में कैशियर के पद पर कार्यरत है। राजेश कन्ट्रक्शन का आॅफिस बेबीलाॅन टाॅवर में आफिस नंबर ए/804 वीआईपी चैक रायपुर मंे स्थित है। उक्त आफिस में 06 स्टाफ काम करते है। कन्ट्रक्शन कार्य मंे कभी भी पैसा की आवश्यकता होने के कारण आफिस में करीब 3-4 लाख रूपये लाॅकर में रखते है। दिनांक 21.11.2020 को आॅफिस के लाॅकर में 03 लाख 26 हजार रूपये रखें थे। प्रार्थी दिनांक 25.11.2020 के शाम 04ः00 बजे पैसा देने हेतु लाॅकर को खोलकर देखा तो लाॅकर में रखें 3 लाख 26 हजार रूपये तथा एक सेमसंग गैलेक्सी आॅन-5 कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल नहीं था। लाॅकर में 500, 200, 100 रूपये का बंडल बनाकर रखा था । आॅफिस लाॅकर का चाबी प्रार्थी के पास तथा एक चाबी आॅफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह के पास रहता है। कम्पनी के गेस्ट हाउस मंे आफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह, दिलीप खुटिया तथा डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे लोग रहते है। कैमरा चेक करने पर पता चला कि दिनांक 22.11.2020 के रात्रि 10ः30 से 11ः45 बजे के बीच कम्पनी के डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे आफिस को खोलकर आफिस में घुसते दिखा। प्रार्थी को संदेह है कि राहुल दुबे जो विकास के साथ रहता है उसके रूम से आफिस का चाबी लाकर आॅफिस को खोलकर लाकर मंे रखे 03 लाख 26 हजार रूपये तथा एक सेमसंग गैलेक्सी आन-5 कम्पनी का मोबाईल को चोरी किया होगा। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 462/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आॅफिस में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा प्रकरण के संदेही राहुल दुबे को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर राहुल दुबे से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः आॅफिस के लाॅकर में रखें नगदी रकम चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 2,90,000/- रूपये एवं मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- राहुल दुबे पिता श्याम दुबे उम्र 24 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा सरस्वती नगर रायपुर।

Related Posts