दुर्ग। राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, चंदखुरी, दुर्ग (छग) में पंचकर्म तकनीशियन हेतु वर्ष 2024- 25 हेतु प्रारंभ हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा (आयुष) मंत्रालय द्वारा अनुमति तथा छत्तीसगढ़ सह- चिकित्सा परिषद छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल एक वर्षीय पंचकर्म तकनीशियन पाठ्यक्रम सत्र 2024- 25 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है।
पंचकर्म तकनीशियन हेतु 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिसकी योग्यता 10+2 प्रणाली की बायोलॉजी विषय के साथ छग माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्रवेश हेतु आवेदन शुल्क एक हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट के साथ अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 तक आवेदन जमा किया जा सकता है।
आवेदन, शुल्क एवं संपूर्ण दस्तावेज के साथ डाक द्वारा महाविद्यालय के पते पर निर्धारित तिथि तक प्राप्त हो जाना चाहिए।
शासकीय अथवा निजी संस्थान में नियुक्ति हेतु मान्य होगा साथ ही छत्तीसगढ़ शासन पैरामेडिकल काउंसलिंग द्वारा पंजीयन किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु महाविद्यालय के वेबसाइड www.rlamcollege.org का अवलोकन करें।
















