BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राजस्व अर्जन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रथम स्थान, वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 236 मिलियन किया लदान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 236 मिलियन लदान एवं 29000 से अधिक करोड़ रुपये का सकल अर्जन किया गया…भारतीय रेलवे में दूसरे स्थान पर रहा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने किया पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 10% अधिक लदान…

 

रायपुर। हर वर्ष माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक माल लदान एवं सकल अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 236.02 मिलियन टन माल लदान किया गया है,जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 21.4 मिलियन टन अधिक है। प्रतिशत में यह वृद्धि 10% की रही है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23के दौरान 214 मिलियन टन माल लदान का किया गया था।

इसी प्रकार 29490 करोड़ रुपये का आरंभिक राजस्व अर्जित किया,जो कि पूरे भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है। इसके साथ ही आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं में बेहतर कार्य किए गए।

Related Posts