BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन

रायपुर। राजमार्गों में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों, राजमार्गों में लगे कैमरे और टोल प्लाजा के डेटा के इंटीग्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में की गई।

बैठक में राजमार्गो में घायलों के त्वरित उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा 108 तथा 1033 के यथाशीघ्र इंटीग्रेशन, ब्लैक स्पॉट्स के प्रभावी सुधारात्मक उपायों में शीघ्रता तथा राजमार्गो में लगे कैमरे तथा टोल प्लाजा के डेटा को इंटीग्रेट कर चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त परिवहन आयुक्त वेदव्रत सिरमौर, प्रबंधक एनएचएआई प्रखर अग्रवाल, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. डी.के तुर्रे, डॉ. जी.जे. राव, एनआईसी के वरिष्ठ संचालक वाई.वी.एस. राव, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राजकुमार रात्रे, आरटीओ रायपुर शैलाभ साहू सहित परिवहन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एम्बुलेंस सेवा 108, 1033 के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts