BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राजनांदगांव विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के बाद बृजेश शर्मा को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पाटन विधानसभा का दिया गया प्रभार

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त महासचिव एवं पदाधिकारियों के मध्य अलग अलग विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। जिसमे संयुक्त महासचिव बृजेश शर्मा पर पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन्हे प्रदेश संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसके बाद पार्टी ने इन्हे दोबारा विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव शहर का प्रभारी नियुक्त गया था, जहां 7 नवंबर को संपन्न हुए प्रथम चरण के चुनाव में सफल संचालन के बाद पार्टी ने बृजेश शर्मा पर तीसरी बार पुनः विश्वास जताते हुए इन्हे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन का प्रभार सौंपा है।

सोमवार को प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू द्वारा जारी आदेश अनुसार बृजेश शर्मा को पाटन विधानसभा का प्रभार दिया गया है। इस नियुक्ति से जहा बृजेश शर्मा का कद बढ़ा है वही उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बृजेश शर्मा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बेहद करीबी माने जाते है।

ज्ञात हो कि बृजेश शर्मा कांग्रेस के क्रमठ कार्यकर्ता है, पार्टी इन पर हमेशा से विश्वास जताते रही है। इन्हे समय समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपते रही है। इन्होंने कई चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के विधानसभा में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जहा इन्होंने सफल चुनाव संचालक किया है। अब 17 नवंबर को द्वितीय चरण में पाटन में होने वाले विधानसभा का प्रभार सौंपा है।

वही इस नियुक्ति के बाद बृजेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है पर पूरा खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश अनुसार चुनावी रणनीति बनकर जल्द पाटन का दौरा करूंगा।

Related Posts