राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15.08.2023 को महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) मैदान राजनांदगांव में मुख्य ध्वजारोहन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा ध्वजारोहन कर सलामी ली गई, साथ ही पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राहुल भगत (भा.पु.से.), जिले के कलेक्टर डोमन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व पुलिस अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
राजनांदगांव में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री अमरजीत भगत ने ध्वजारोहन कर ली सलामी..@policerjn @RajnandgaonDist @lakhanpatlepaw1 @CG_Police @PoliceBilaspur @RaipurPoliceCG @IPS_CGassociate @ChhattisgarhIps @IPS_Association @StateOfficers @CGVIDHAYAKCOM pic.twitter.com/G2fn6Dwd52
— Sarnath Express News (@SarnathNews) August 15, 2023
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राहुल भगत (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा ध्वजारोहन किया गया। जिले के सभी थाना/चौकी/कैम्पों में ध्वजारोहन कर स्वतंत्रता दिवस शान से मनाया गया।
इस अवसर पर राजनांदगांव जिले में मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, एस.आई. प्रहलाद तिवारी डीसीबी शाखा, एसआई अनिल झा थाना बाघनदी, सउनि. विजय साहू थाना डोंगरगांव, सउनि. सत्तू लाल कंवर थाना गैंदाटोला, प्रधान आरक्षक 155 जी.सीरिल थाना कोतवाली, महिला प्रधान आरक्षक विनीता पैकरा थाना लालबाग, प्रधान आरक्षक 1206 लोकनाथ वर्मा ओपी सुरगी, प्रधान आरक्षक 238 राकेश वर्मा (डीआरजी), प्रधान आरक्षक 110 बालेश्वर ठाकुर यातायात शाखा, आरक्षक 244 ओमराज साहू साइबर सेल, आरक्षक 1207 अविनाश झा थाना कोतवाली, आरक्षक 1137 देव सिंह जगत थाना बोरतलाव, आरक्षक 1741 लीलाधर मंडलोई ओपी चिचोला, आरक्षक 1312 प्रवीण मेश्राम थाना बसंतपुर, आरक्षक 1138 मोहम्मद शाहबाज थाना सोमनी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृति की गई।















