राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुपालन में
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में छ.ग. निक्षेपको के हितो का सरंक्षण अधिनियम के प्रकरणों में विवेचना के संबंध में आयोजित कार्यशाला में पुलिस मुख्यालय रायपुर के निरीक्षक आर.एस. पाण्डेय के द्वारा चिटफण्ड के मामलों में गहन विवेचना तथा
निवेशको की राशि वापसी के संबंध में कार्यवाही तथा अभियोजना अधिकारी ओमेंन्द्र सिंह ठाकुर, नारायण कनौजे द्वारा प्रकरणों में साक्ष्य संकलन, विवेचना वैज्ञानिक तरीके से किये जाने हेतु उपयोगी व्याख्यान दिया गया। जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवागन, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) नेहा वर्मा एवं जिले के थाना प्रभारियों तथा विवेचना अधिकारी उपस्थित हुये।











