BREAKING

Uncategorised

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने महाराष्ट्र के सावरगांव आउटपोस्ट और मानपुर थाना का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा मानपुर थाने का निरीक्षण किया गया। थाने की गार्ड द्वारा उत्कृष्ट सलामी दी गई जिन्हें नगद पुरुस्कार दिया गया। सलामी के पश्चात जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई उन्हें बेहतर ड्यूटी किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात शस्त्रागार, लॉकअप, एवं सम्पूर्ण थाने का निरीक्षण किया गया थाने में साफ सफाई की प्रंशसा की गई थाने के रजिस्टर, दस्तावेज, कैशबुक एवं अन्य सामग्री की जाँच की गई रखरखाव सही पाए जाने पर स्टाफ की सराहना की गई
ततपश्चात आपरेशन कमांड सेंटर मानपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल, डीएसपी नक्सल आपरेशन रमेश येरेवार थाना औंधी, सीतागाव, मदनवाड़ा, खड़गाव एवं मानपुर के थाना प्रभारियों के साथ नक्सलियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु मंथन किया गया। ग्रामीणों के मध्य पुलिस की इमेज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये जाने हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से किस प्रकार कार्य किया जाना है इस बाबत महत्वपूर्ण टिप्स दी गई। बुकमरका, संबलपुर, और औंधी थाना क्षेत्र में आगामी दिनों में नक्सली ऑपरेशन और तेज किये जाने हेतु रणनीति बनाई गई।
मानपुर अनुभाग में हुए अपराधों की गहन समीक्षा की गई मानपुर थाना क्षेत्र में हत्या के पुराने मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए,गुम इंसान के प्रकरणों की भी बारीकी से जाँच पड़ताल की गई लंबित शिकायतों और प्रकरणों का जल्दी निपटारा किये जाने बाबत निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
मीटिंग उपरान्त पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र के सावरगांव आउटपोस्ट भी गए। आगामी दिनों में नक्सली सप्ताह के दौरान संयुक्त आपरेशन चलाये जाने हेतु कोहका थाना प्रभारी और सावरगांव प्रभारी को मिलकर आपरेशन प्लान बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts