BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पदभार ग्रहण किया, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली बैठक

राजनांदगांव। दिनांक 14.10.2023 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भा.पु.से.) कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किये इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया जिसमें डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयिन स्टाफ उपस्थित थे। जिला राजनांदगांव के नये कप्तान मोहित गर्ग (भा.पु.से.) को उनके आगमन पर सलामी दी गई।

नव पद्स्थ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का लिया गया बैठक: आज दिनांक 14.010.2023 को नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा पदभार ग्रहण करने तत्काल बाद् पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिले के समस्थ राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का बैठक लिया गया।

जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी लेकर अपराध, कानून व्यवस्था एवं चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाले समय दोहरी चुनौती है, चुनाव की तैयारियों के चलते हुए रूटीन क्राइम कंट्रोल, नवरात्र मेला ड्यूटी के साथ-साथ मुस्तैदी से अन्य ड्यूटी करनी है, चुनावी समय में विभिन्न एजेंसियों का आवागमन रहता है, सभी से समन्वय बनाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, एवं स्थायी वारंटियों की गिरफतारी तथा वांछित अपराधियों व ऐसे लोग जो चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डाल सकते है उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए, सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अपराधियों को चिन्हित कर उन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया। सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी बूथ को चेक करने एवं ड्यूटी में लगे बल के रूकने एवं आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने के दिये निर्देश।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी नक्सल सेल अजीत ओगरे, डीएसपी आप्स हेमप्रकाश नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू, एवं जिले के थाना/चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे।

Related Posts