अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 483 मैचों में 553 छक्के लगाए थे…
राजकोट (ए)। ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंत जीत के साथ किया है। शुरुआती दो मुकाबलों में हारने के बाद उसने तीसरे और अंतिम मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, उसका पहली बार वनडे सीरीज में कंगारू टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का सपना अधूरा रह गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई। राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे में उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद सिराज आउट होने वाले टीम के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें 50वें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। सिराज ने आठ गेंद पर एक रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे।
राजकोट में भारत की चार वनडे मैचों में यह तीसरी हार है। टीम इंडिया यहां पहली बार 2013 में वनडे खेली थी। तब इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 18 रन से हराया। 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन से जीत मिली थी। अब उसी टीम के खिलाफ यहां हार मिली है।
रोहित-कोहली का अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। विराट कोहली ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 48 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। रवींद्र जडेजा ने 35 और केएल राहुल ने 26 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने आए और 18 रन बनाकर आउट हो गए।
मैच फिनिश नहीं कर पाए सूर्यकुमार
सूर्यकुमार इस मैच को फिनिश नहीं कर पाए। वह सिर्फ आठ रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने पांच और कुलदीप यादव ने दो रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जोश हेजलवुड को दो सफलता मिली। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन और तनवीर सांघा ने एक-एक विकेट लिए।
रोहित शर्मा क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ तीन कदम दूर हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कीर्तिमान रच दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 451वें मैच की 471वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। उनके आसपास कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट + वनडे + टी20) में 359 छक्के लगाए थे।















