BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राकेश पांडेय के कुशल नेतृत्व से जामुल में भाजपा को मिली जीत, 2023 में कांग्रेस का होगा सुपड़ा साफ- लोकेश पांडेय

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने बयान जारी कर जामुल में मिली जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता राकेश पांडेय को दिया है। महामंत्री लोकेश ने कहा, दुर्ग जिले में जामुल में भाजपा की झोली में जीत डालने वाले राकेश पांडेय जी ही हैं। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन ने काम किया। टिकट वितरण से लेकर बूथ मैनेजमेंट में राकेश पांडेय का मार्गदर्शन और निर्देशन पार्टी को मिला।

जिसकी बदौलत भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीती और नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष भी भाजपा बना सकी। लोकेश ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस खरीद-फरोख्त में लगी थी लेकिन जामुल की जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ जामुल की जनता को ठगा है, जिसका परिणाम कांग्रेस को हार के रूप में देखना पड़ा। लोकेश ने कहा, भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी। जामुल की जनता कांग्रेस के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। इसीलिए कांग्रेस का सुपड़ा साफकर भाजपा का साथ दिया।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय दीदी और राकेश पांडेयजी और संगठन नेताओं के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनता के बीच जा रही है। लगातार लोगों का प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है। अब 2023 में भी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता उखाड़ फेंकेगी।

Related Posts