आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में आरोपिया रवीना टंडन को किया गया गिरफ्तार…
उक्त प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी पुष्पमाला एवं लक्ष्मीकांत को किया गया था गिरफ्तार…
बलौदाबाजार। शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में दिनांक 10.09.2024 को थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 598/2024 धारा 384,389,34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
उक्त के संबंध में अपराध दर्ज होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कल दिनांक 10.09.2024 को 02 आरोपी पुष्पमाला फेकर एवं लक्ष्मीकांत केसरवानी को गिरफ्तार किया गया था।
विवेचना एवं जांच क्रम में प्रकरण में संलिप्तता, प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 11.09.2024 को आरोपिया रवीना टंडन उम्र 22 साल निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
















