पटना (ए)। भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की ओर बढ़ रहा है। जहां एक तरफ भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग अब विदेशों में भी होने लगी है वहीं, दूसरी तरफ इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। यही कारण है कि भोजपुरी स्टार्स तगड़ी फीस चार्ज करते हैं। आगे जानें इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स के बारे में।
रवि किशन अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। लेकिन इससे पहले वो भोजपुरी सिनेमा में अच्छा खासा नाम कम चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भोजपुरी इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन 55 लाख रुपए फीस लेते हैं।
पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कहा जाता है। उन्होंने कई हिट फिल्में और म्यूजिक वीडियोज दिए हैं। बताया जाता है कि वो अपने एक प्रोजेक्ट के लिए 45-50 लाख रुपए फीस लेते हैं।
खेसारी लाल यादव भी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से हैं। वो अपनी एक फिल्म के लिए 45 लाख फीस चार्च करते हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ भी राजनीति में एंट्री ले चुके हैं, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ 40 लाख तक चार्ज करते हैं।
फिल्मों के अलावा अपनी सिंगिंग को लेकर पहचाने जाने वाले एक्टर प्रवेशलाल यादव, निरहुआ के भाई हैं, वो पहले आर्मी में थे। वहीं अब वो अपने टैलेंट के दम पर अलग पहचान बना चुके हैं। बताया जाता है कि वो अपनी एक फिल्म के लिए 15 लाख फीस चार्ज करते हैं।
बात करें भोजपुरी एक्ट्रेसेस की तो अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज ते लिए भी सुर्खियों में रहती है। बताया जाता है कि वो अपने प्रोजेक्ट्स के लिए 15-20 लाख चार्ज करती हैं।
काजल राघवानी भी अपनी शानदार एक्टिंग टैलेंट के बल पर अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो करीब 20-25 लाख रुपये फीस लेती हैं।















