दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा बुनियादी संरचना के विकास के नये क्षितिज का निर्माण…आधारभूत संरचना के विकास के लिए अनुपपुर–कटनी तीसरी लाइन, राजनांदगांव–कलमना तीसरी लाइन एवं बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन जैसी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर किए जा रहे है तेजी से कार्य…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विगत वर्षों में अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी संरचना के विकास के क्षेत्र मे नये क्षितिज का निर्माण किया है। यात्री सुविधाओं की दृष्टि से स्टेशनों में फूट ओवर ब्रिज के निर्माण, रेल लाइनों को क्रास करने वाली सड़क मार्ग के यात्रियों के लिए रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज/ सब-वे आदि के निर्माण हो या अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नई रेल लाईन, दोहरीकरण, तीसरी लाईन एवं चौथी लाईन के निर्माण एवं आमान परिवर्तन जैसी अनेक महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूर्ण किया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के अंतर्गत नई रेल लाईन, दोहरीकरण, तीसरी लाईन एवं चौथी लाईन के निर्माण परियोजना पर तेजी से कार्य किए जा रहे है। आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबन्धित अनुपपुर–कटनी तीसरी लाइन, राजनांदगांव–कलमना तीसरी लाइन एवं बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:–
1. बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना- इस परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य 206 कि.मी. चौथी लाइन का निर्माण लगभग 2100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत अब तक ब्रजराजनगर-लजकुरा, चांपा-सारागांव, लजकुरा-बेलपहाड़, झाराडीह-खरसियां-राबर्ट्सन, हिमगीर-बेलपहाड़, ब्रजराजनगर-झारसुगुड़ा, गतौरा-जयरामनगर-लटिया एवं जामगा-हिमगिर स्टेशनों के मध्य लगभग 100 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
2. राजनांदगांव – कलमना तीसरी लाइन परियोजना- इस परियोजना के अंतर्गत राजनांदगांव से कलमना, नागपुर के मध्य 228 कि.मी. तीसरी लाइन का निर्माण लगभग 3544 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत राजनांदगांव-पनियाजोब, बोरतलाव-दारेकसा एवं गंगझरी-सालवा स्टेशनों के मध्य 140 कि.मी. तीसरी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
3. अनुपपुर– कटनी तीसरी लाइन परियोजना- इस परियोजना के अंतर्गत अनुपपुर से कटनी, के मध्य 165.52 कि.मी. तीसरी लाइन का निर्माण लगभग 1680 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत अमलाई-सिंघपुर एवं रुपौंद-न्यू कटनी के मध्य 45 कि.मी. तीसरी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षमता आवर्धन में वृद्धि होगी जिससे भविष्य में नई गाड़ियों का परिचालन किया जा सकेगा, इन खंडो में गतिशीलता में वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों की गति में वृद्धि के साथ साथ यात्री गाड़ियों का समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित होगा।
रद्द की गई गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रिस्टोर करते हुये इस गाड़ी को परिवर्तित मार्ग कटनी–जबलपुर–नैनपुर- बालाघाट होकर चलेगी
अधोसंरचना विकास हेतु मंडल के चंदिया रोड स्टेशन में तीसरीकरण लाइन कमीशनिंग हेतु प्री एनआई व एनआई का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरुप दिनांक 24 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2023 तक गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रद्द किए जाने की सूचना प्रसारित की गई थी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुये इसका परिचालन परिवर्तित मार्ग कटनी–जबलपुर–नैनपुर-बालाघाट होकर चलने का निर्णय लिया गया है । उपरोक्त अवधि में ये गाड़ी कटनी–जबलपुर–नैनपुर-बालाघाट होकर अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।















