BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रक्त मित्र सुरज साहू का राजिम भक्तिन माता सम्मान-2023 से किया गया सम्मानित

भिलाई। साहू समाज का सबसे बड़ा कार्यक्रम राजिम में हुआ। राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ श्री राजीव लोचन भगवान एवं मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की। समारोह में समाज के गौरव और प्रतिभावानों का सम्मान किया गया। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए रक्त मित्र सुरज साहू का राजिम भक्तिन माता सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया।

Related Posts