BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रकम डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

दोनों आरोपियों के द्वारा वारदात को अंजाम देना पाए जाने पर उक्त तीनों प्रकरणों में आरोपी असफाक उल्ला पिता जरीफ उल्ला उम्र 23 वर्ष एवं जरीफ उल्ला अंसारी पिता अब्दुल रहीम उम्र 53 वर्ष ग्राम सानपुर, चौकी बसदेई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया…

 

सूरजपुर। दिनांक 08.10.2024 को स्थानीय केतका रोड़ निवासी विशाल गुप्ता ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह 6/24 में असफाक उल्ला के द्वारा रकम 35 दिन में डबल करने का झांसा दिया जिसके बहकावे में आकर उसे 10 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया जिसके एवज में असफाक के द्वारा 10 लाख रूपये का चेक दिया गया।

काफी समय बीतने के बाद भी असफाक के द्वारा पैसा वापस न कर टालमटोल करने पर प्रार्थी के द्वारा इसकी रिपोर्ट थाना सूरजपुर में करने पर दिनांक 08/10/2024 को आरोपी असफाक उल्ला, उसका पिता जरीफ उल्ला और जीजा के विरूद्व अपराध क्र. 558/24 धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वहीं दूसरे मामले में दिनांक 28.11.2024 को मानपुर निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने थाना सूरजपर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.24 से 23.05.24 के बीच ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरीफ उल्लाह व अन्य 5 लोगों के द्वारा 52 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर 10 लाख रूपये का धोखाधड़ी किए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 650/24 धारा 420, 506, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वहीं तीसरे मामले में मानपुर सूरजपुर निवासी फरहत नाज ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/02/2024 को ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरिफ उल्लाह व उसका जीजा के द्वारा 60 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर कुल 54 लाख रूपये का धोखाधड़ी किए है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 651/24 धारा 420, 506, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

आमजनता के लाखों की धनराशि लेकर धोखाधड़ी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम के द्वारा नई तकनीक की मदद व प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी असफाक उल्ला व उसके पिता जरीफ उल्ला को पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के द्वारा वारदात को अंजाम देना पाए जाने पर उक्त तीनों प्रकरणों में आरोपी असफाक उल्ला पिता जरीफ उल्ला उम्र 23 वर्ष एवं जरीफ उल्ला अंसारी पिता अब्दुल रहीम उम्र 53 वर्ष ग्राम सानपुर, चौकी बसदेई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया और आरोपी असफाक उल्लाह का 05 दिनों का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना अम्बिकापुर में भी अपराध पंजीबद्ध होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी अम्बिकापुर पुलिस को दी जा रही है।

Related Posts