BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

योग दिवस पर आईआईटी भिलाई के कार्यक्रम में शामिल होंगी राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय

 

भिलाई। मंगलवार 21 जून योग दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय केंद्र सरकार के द्वारा निर्माणधीन आईआईटी कुटेला भाठा भिलाई के योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह 07 बजे शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया की भाजपा भिलाई जिला के द्वारा भी सभी दसों मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों पर योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts