BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ये जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाना है…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम ने मुंडका में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में, दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई के काम में निरंतर जुटी हुई है. मुझे बताया गया है कि इस दौरान यमुना से 16 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली गई है. इतना ही नहीं, बहुत ही कम समय में, दिल्ली में 650 देवी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं. भविष्य में, ये इलेक्ट्रिक बसें लगभग 2,000 के आंकड़े को पार कर जाएंगी. यह ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली के मंत्र को और मजबूत करता है।

‘दिल्ली में हमारे जो स्वच्छता मित्र हैं, वो सभी बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं। लेकिन पहले की सरकारों ने इन्हें भी जैसे अपना गुलाम समझ रखा था। ये जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं। दिल्ली में मेरे सफाईकर्मी भाई-बहन काम करते हैं, उनके लिए यहां एक खतरनाक कानून था। दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट में एक बात लिखी थी कि यदि को सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता, तो उसे एक महिने के लिए जेल में डाला जा सकता था, आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई नियम कानून देश में बना रखे थे। ये मोदी है, जो ऐसे गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है। और ये अभियान लगातार जारी है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही कहा कि दुनिया जब भारत को देखती और परखती है, तब उसकी पहली नजर हमारी राजधानी पर पड़ती है. इसलिए दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां यह सबको महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का 10.1 किलोमीटर लंबा दिल्ली खंड लगभग 5,360 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है. यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा. अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) के अलीपुर से दिचांव कलां खंड के साथ-साथ बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों की लागत लगभग 5,580 करोड़ रुपए है. इससे दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड तथा मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम हो जाएगा।

पीएम ने कहा,  “अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनके वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है। मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये ‘ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली’ के मंत्र को और मजबूत करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह अगस्त महीना आज़ादी और क्रांति के रंगों में रंगा है. आज़ादी के इस पर्व के बीच, आज देश की राजधानी दिल्ली विकास की क्रांति का साक्षी बन रही है. थोड़ी देर पहले ही दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे और शहरी विस्तार मार्ग की कनेक्टिविटी मिली है. इससे दिल्ली, गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर के लोगों की सुविधा बढ़ेगी… 15 अगस्त को लाल किले से मैंने देश की अर्थव्यवस्था, देश की आत्मनिर्भरता और देश के आत्मविश्वास की बात पूरे विश्वास के साथ कही थी. जब दुनिया भारत को देखती और उसका मूल्यांकन करती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है. इसलिए, हमें दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाएं, जहां हर किसी को लगे कि हां, यही विकासशील भारत की राजधानी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व में बिताए गए 5 महीने के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर ये कह सकती हूं कि आप देश के वो दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है। जिनकी नीति में भारत का हर प्रदेश बराबरी का हिस्सेदार है। जिनके संकल्प में भारत का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा।”

Related Posts